कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में पीडब्ल्यूडी रोड कटहाड़ीह से कोसमाडीह भाया हिरोड़ीह फाटक तक सड़क का शिलान्यास,जयनगर गोपालडीह मैं 7 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, 6 करोड़ की लागत से बनने वाले जयनगर ब्लॉक वीडियो, सीईओ आवास सह चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास, तेतरौन मोड़ से पिपराडीह भाया बदुलिया, तक सड़क निर्माण का शिलान्यास एवं बेको से नईटांड भाया आल्हो मेंसौंधा, में शिलान्यास किया गया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा विकास को धरातल लाकर दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता। विकास की गंगा जयनगर ही नहीं वरन संपूर्ण लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में बहाने का काम किया जा रहा है ।अन्य तरह की कई योजनाओं का शिलान्यास अभी होना बाकी है ।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट खसोट व्याप्त है। विकास की मुद्दा से सरकार भटक चुकी है ।परंतु आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर क्षेत्र की जनता कि संकल्पित हो चुकी है। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि अभी और भी कई योजनाएं धरातल पर उतरने का काम किया जाएगा। हर एक पंचायत में विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक के प्रयास से परसाबाद में मुंबई मेल ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो चुका है। मौके पर प्रमुख अंजू देवी, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी , जिला परिषद केदारनाथ यादव,उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी , उप प्रमुख राज नारायण सिंह,मुखिया संघ अध्यक्ष गणपत यादव, मुखिया राजकुमार यादव,पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, दुर्गा प्रसाद यादव, रामदेव मोदी, यमुना यादव , वीरेंद्र स्वर्णकार,सुधीर सिंह, वीरेंद्र यादव ,विनय सिंह, किशुन यादव, अर्चना कुमारी , सुबोध भदानी रंजीत यादव दिलीप यादव जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट










-Banner.jpg)







