आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उचित मूल्य की दुकान में मतदाता जागरूकता

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उचित मूल्य की दुकान में मतदाता जागरूकता

17-Oct-2023    11:42:06 am    105    Ibtesam Deshmukh

बेमेतरा/बेमेतरा जिला प्रशासन के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बेमेतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जिला प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया अवसर पर बेमेतरा जिला स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत की लीना कमलेश मांडवी ने कहा कि स्वीप के तहत जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है इसी के तहत आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर  बेमेतरा के मूल्य की दुकान में आए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह स्वयं मतदान करें एवं लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें जिला पंचायत सीईयो लीना कमलेश मांडवी ने कहा कि बेमेतरा जिला के चारों ब्लॉक के पांच पांच उचित मूल्य की दुकान को चिन्हाकित कर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।