धारदार हथियार से मारपीट कर आहत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर - आप को बता दे कि प्रार्थी सूरज कुर्रे ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.11.2021 को रात्रि लगभग 09:00 बजे छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी सावित्री मेडिकल दुकान पास प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के दामाद दिनेश रात्रे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। जिस पर प्रार्थी द्वारा जाकर बीच-बचाव करने पर प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे प्रार्थी को भी गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी व उसके दामाद दिनेश रात्रे को मारकर आहत किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 354/21 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

















