गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

11-Jan-2022    12:01:12 pm    145    Sawankumar

बताते चले कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.01.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखंे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम निशांत कुमार ठाकुर एवं अमित राज निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैगों मंे गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से *03 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 30,000/- रूपये* जप्त किया । आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में  धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 


*गिरफ्तार आरोपी*

*01. निशांत कुमार ठाकुर पिता रघुनंदन ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कापासेहडा मामा भांजा चौक के पास थाना कापासेहडा साउथ वेस्ट दिल्ली।*

*02. अमित राज पिता मुकेश कुमार उम्र 27 साल निवासी कापासेहडा मामा भांजा चौक के पास थाना कापासेहडा साउथ वेस्ट दिल्ली।*