घर घूसकर, मारपीट कर लूट कारित करने वाले 03 आरोपियों को रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर किया गया गिरफ्तार/ग्राम सेम्हराडीह में आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रार्थी का मोबाइल लूटकर हो गए थे फरार/आरोपीयों के कब्जे से लूट कारित किये गये मशरूका मोबाईल फोन बरामद
घर घूसकर, मारपीट कर लूट कारित करने वाले 03 आरोपियों को रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर किया गया गिरफ्तार/ग्राम सेम्हराडीह में आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रार्थी का मोबाइल लूटकर हो गए थे फरार/आरोपीयों के कब्जे से लूट कारित किये गये मशरूका मोबाईल फोन बरामद
दिनांक 10.01.2024 को रात्रि 08:30 बजे प्रार्थी प्रमोद कुमार शर्मा निवासी ग्राम राजपुर थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज हाल ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.01.2024 के रात्रि 09:30 बजे जब यह अपने घर सेम्हराडीह में खाना खा रहा था, तभी मनीष तिवारी अपने दो साथी राहुल वर्मा एवं तुकेश वर्मा के साथ जबरन घर में घुसकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली देते हुये डंडा से दाये पैर कोहनी, सीना में मारपीट किया, और विवो कंपनी का मोबाईल फोन को लूट कर ले गये। कि रिपोर्ट पर आरोपी मनीष तिवारी, राहुल वर्मा एवं तुकेश वर्मा के विरुध्द अपराध क्र. 19/2024 धारा 458,394 भा.द.वि. पंजीबध्द कर घटना की जानकारी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा को अवगत कराने पर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपियों के मिलने के संभावित पता ठिकाना में दबिश देकर लूट घटना में सम्मिलत आरोपीगण 01. मनीष तिवारी पिता अनिल तिवारी उम्र 29 वर्ष साकिन हाउसिंग बोर्ड कालोनी अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण 02. राहुल वर्मा पिता प्रकाश वर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन रवान 03. तुकेश वर्मा पिता सुकलाल वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन रवान थाना सिटीकोतवाली को अभिरक्षा में लेकर लूट कारित किये गये मोबाईल फोन विवो कंपनी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के आरोपियों को रिपोर्ट के महज चंद घंटो में पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर लूट कारित किये गये मशरूका मोबाईल फोन को बरामद करने में थाना सुहेला से निरीक्षक अजय झा, प्रआर 958 समीर शुक्ला, प्रआर 464 पुरेन्द्र साहू, आरक्षक 522 सुरेश वर्मा, 835 बालेश्वर भगत, की सराहनीय भूमिका रही।

















