101 क्विंटल 10 किलो गांजा लगभग कीमत 1100000 रू के साथ आरोपी गिरफतार खड़गवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.06.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद कलर का स्कार्पियो पेन्ड्रा गौरेला मरवाही थाना पसान तरफ से गांजा लोड कर तस्करी करने हेतु खडगवा तरफ आ रहा है कि सूचना श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग,पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी व अति० पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी पी सिंह चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये रास्ते पर थाना से कई टीम बनाकर अलग अलग रास्ते मे घेराबंदी करने हेतु स्टाफ रवाना किया गया जो मेन रोड खडगवा बिलासपुर पर हाई स्कूल के सामने से एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क. सीजी 12 एल 0786 आते दिखा जो सामने से एक टेलर वाहन खड़ा कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया

उपरोक्त स्कार्पियो के चालक द्वारा गाड़ी मोड़कर हाई स्कूल के बगल से कालेज के तरफ मोड़ कर जंगल की तरफ मोड कर भागने लगा पीछा कर गवाहों के साथ वाहन को रोका गया तब तक वाहन चालक चलती गाड़ी से कूद कर भागने लगा तथा दूसरा ड्रायवर में गाड़ी से कूद गया जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पप्पू सिंह उफ बबलू पिता मनबोध उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम भालूमाड़ा का रहने वाला बताया तथा पूछताछ करने पर बताया कि यह और राजेश साहू दोनो उडीसा के सोनपुर से राहुल से गांजा खरीद कर लोड कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे रास्ते में

पेन्ड्रा तरफ पुलिस की घेराबंद होने के कारण खडगवां तरफ से निकल रहे थे जो गवाहों के समक्ष आरोपी से एक स्कार्पियो में लोड 110 पैकेट गांजा 101 क्विंटल 10 किलो लगभग कीमत 1100000 रूपये एवं एक स्कार्पियो वाहन क सीजी 12 एल 0786 कीमत लगभग 12 लाख रूपये कुल जुमला 23 लाख रूपये की सम्पति को जप्त कर धारा 20 (B) NDPS ACT में निहित प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिर0 किया गया है तथा एक आरोपी राजेश साहू का पता तलाश किया जा रहा है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिह, सउनि ओम प्रकाश जायसवाल, प्र. आर. 04 सुखलाल खलखो, प्र. आर. 38 इस्तयाक खान, आर, धमेन्द्र पटेल, रवि शर्मा, विनोद सिंह, मो० आजाद, अनिल यादव, हरिश शर्मा, कन्हैया लाल, इलियाजर तिर्की, जितेन्द्र ठाकुर एवं से, विनय श्याम, अशोक कुमार का सराहनीय योगदान रहा

















