108 एंबुलेंस सेवा के चालक और एम टी जुआ खेलते गिरफ्तार, केल्हारी पुलिस की कार्यवाही।
मनेन्द्रगढ/केल्हारी। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहती है। कोई भी व्यक्ति 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। जहां एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का काम कर रही है वहीं आपातकालीन एम्बुलेंस 108 सेवा में कार्यरत चालक और एम टी की भारी लापरवाही उजागर हुई है। मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के केल्हारी का है। जहां अपनी ड्यूटी के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा के चालक और एम टी सहित तीन लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। केल्हारी थाना प्रभारी ने बताया मुखबिर की सूचना पर डुगला जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को देखकर कई जुआड़ी भाग गए। मौके से 1200 रूपए नगदी और 52ताश की पत्तियां जप्त कर 13जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
ये हैं 108 एम्बुलेंस के गैरजिम्मेदार चालक और एम टी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में संचालित 108 एम्बुलेंस में काम करने वाले *चालक प्रकाश भारती* पिता हीरालाल भारती निवासी मनवारी और *एम टी पंकज साहू* पिता मदन लाल साहू केवटी निवासी जो कि ड्यूटी समय पर जुआ खेलते पाए गए। जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर शासन-प्रशासन और 108 एम्बुलेंस सेवा दे रही जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस क्या कार्यवाही करती है यह देखना दिलचस्प होगा। या फिर जुआरियों को ही आपातकाल सेवा में जिम्मा मिला रहेगा।

















