किसान राईस मील परिसर में जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 4,50,800/-रूपये किया गया जप्त

किसान राईस मील परिसर में जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 4,50,800/-रूपये किया गया जप्त

08-Nov-2021    2:36:09 pm    120    Sawankumar

 
*थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में खेल रहे थे जुआ।*
 
*मुखबीर की सूचना पर थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा की गई कार्यवाही।*
 
*जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,50,800/- (चार लाख पचास हजार आठ सौ रूपये) एवं ताश पत्ती किया गया जप्त।*

*जुआरियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

*रायपुर पुलिस का जुआरियों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार है जारी।*
 
 रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.11.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  कीर्तन राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती अंजली गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी नेवरा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,50,800/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का जुआ के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। 
 
*गिरफ्तार आरोपी*

*(01) मनीष सोनी पिता बनवारी लाल सोनी उम्र-38 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 नेवरा रायपुर।*

*(02) अनिल गांधी पिता स्व. लक्ष्मीनारायण गांधी उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।*

*(03) रोशन शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 नेवरा रायपुर।*

*(04) खिलेश्वर पिता देवदास काठले उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.03 तिल्दा रायपुर।*

*(05) जितेन्द्र पिता स्व. श्री फूलचंद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(06) अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(07) संजय पिता गिरधारी लाल माहेश्वरी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(08) मोंटी बजाज पिता राजेश बजाज उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र.16 तिल्दा रायपुर।*

*(09) राजू राठी पिता राजकुमार राठी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 बाजार पारा नेवरा रायपुर।*

*(10) निखील जैन पिता नरेन्द्र कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(11) राजू अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन नेवरा वार्ड 11 गांधी चैक रायपुर।*

*(12) दिनेश गुप्ता पिता स्व. चंदूलाल गुप्ता 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।*

*(13) सुशील अग्रवाल पिता स्व.श्री किशन लाल जी अग्रवाल उम्र 41 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा रायपुर।*

*(14) अरूण अग्रवाल पिता स्व. बसंत लाल अग्रवाल उम्र 50 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला-रायपुर*