2023 गोगपा विधानसभा प्रत्याशी ने आवेदक को समझाइश देकर कराया भूख हड़ताल समाप्त

2023 गोगपा विधानसभा प्रत्याशी ने आवेदक को समझाइश देकर कराया भूख हड़ताल समाप्त

07-Sep-2023    11:19:33 am    160    सावन कुमार- संपादक

एमसीबी केल्हारी ।बीते 2 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से अपनी तीन सूत्री मांगों पर लेकर बैठे श्याम सुंदर सिंह केल्हारी डोडकी तिराहा में भूख हड़ताल पर बैठे शासन प्रशासन नहीं दे रहा था ध्यान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 2023 के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने

भूख हड़ताल बैठे युवक को समझाया वर्तमान सरकार गूंगी बहरी है। यह आदिवासियों की नहीं सुनती अपने कुछ  पदाधिकारी और करोड़पतियों का ही भला सोचते हैं ।भूख हड़ताल पर अपनी जान गवा दोगे। शासन प्रशासन का कुछ नहीं जाएगा। अपना परिवार देखो आने वाले समय में हम आपके लिए श्रम विभाग से लेकर न्यायालय तक जाकर आपको न्याय दिलाएंगे। विधायक प्रत्याशी ने श्याम सिंह मरकाम ने आज दिनांक 06/09/2023 को श्याम सुंदर सिंह  को फल खिलाकर भूख हड़ताल  समाप्त करवाया सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित।  आज 3 महीने से अपने मजदूरी को लेकर दफ्तरों आवेदन को लेकर जिला
 
कार्यालय से श्रम विभाग  तक न्याय के लिए भटक रहे हो
क्या न्याय नहीं मिला, यहां तक आपने एसडीएम  को सूचना देकर भूख हड़ताल पर बैठे। एक महीने से आवेदन दिया गया। आज मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिल रही है। एसडीएम ने कहा शासकीय कार्य तो है नहीं जिस पर मैं कुछ करूं प्राइवेट काम का पेमेंट है आप श्रम विभाग में आवेदन दें।श्याम सिंह
 मरकाम ने कहा जब आपको मालूम है। आवेदक भूख हड़ताल पर बैठने वाला है। एक माह पहले आवेदन दिया गया है।
आवेदक को भूख हड़ताल बैठने से रोकना चाहिए था ।जो आवेदन दिया है ।उसे  एक सूचना पत्र दे देते तो अवेदक हड़ताल पर नहीं बैठता राजस्व विभाग एसडीएम के कार्यप्रणाली पर भी उठता है सवाल इसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दिनांक 14 सितंबर सितंबर 2023 को मेरी उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी  केल्हारी राजस्व विभाग एसडीएम कार्यालय का विरोध प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी। भूख हड़ताल के पक्ष   ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का झंडा हाथ में लिए। भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्याम सिंह मरकाम ने कहा ब्लाक
 कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी को डेढ़ लाख स्वेच्छानुदान,4 दिनो भूख प्यासा अपने रू 36000 रुपए को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा है। क्या  विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों गरीब पर दया नहीं आ रही है।स्वेच्छानुदान 36000 रुपए श्याम सुंदर सिंह को देना चाहिए। जरूरतमंद
 व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न देकर स्वेच्छानुदान की राशि विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविप्रताप सिंह की पत्नी दुर्गा सिंह को डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से दी है। इसके अलावा विधायक ने अपने मीडिया प्रतिनिधि प्रेमसागर तिवारी को भी स्वेच्छानुदान की राशि 20 हजार रुपये दी है। इतना ही नहीं विधायक ने अपने ड्राइवर जावेद को भी  स्वेच्छानुदान राशि से 50 हजार रुपये दिया है। वही विधायक के खास प्रदीप साहू की बेटी सोनाली साहू को भी एक लाख रुपये दिए है। विधायक ने अपने समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के परिजनों को स्वेच्छानुदान से राशि देकर उपकृत किया है। विधायक के गरीब लोगों को देने के लिए पैसा नहीं है। विधायक तो रेस्ट हाउस में भी कब्जा किए बैठे हैं ज्यादा नहीं तीन महीना और कब्जा कर ले आने वाले समय में स्वेच्छानुदान राशि लखपति करोड़पति को दिया है वह लोग ही  वोट देकर जीत दिलाएंगे।