सिमगा जनपद के अंतर्गत 29 लोगों को अयोध्याधाम दर्शन हेतु भेजा गया
राज्य सरकार की महती योजना अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन योजना अंतर्गत सिमगा ब्लॉक अंतर्गत 29 लोगों को भगवान श्री राम लला के दर्शन हेतु भेजा गया। दर्शनार्थी भक्तों में भारी खुशी व्याप्त थी, जनप्रतिनिधियों ने सभी को बधाई दी। एवं भगवान राम सहित अयोध्या धाम दर्शन कर सकुशल वापसी को कामना भी की गई।

आज जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जनपद सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे, जनपद सिईओ सी पी मनहर. पार्षद प्रतिनिधि अनूप तिवारी, पीतांबर सोनकर, अशोक यदु. संतोष साहू. सोनू यदु. आदि ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ ही इस अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नागरिक गण उपस्थित थे।

















