360° कैमरा, ADAS 2 और 28Km का माइलेज! आखिरकार सामने आई नई Maruti Victoris की कीमत
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई Victoris SUV को पेश कर दिया है, और यह गाड़ी फीचर्स और माइलेज दोनों मामलों में मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी ने इसे ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, लेकिन खासियतों के मामले में यह उससे कई कदम आगे नजर आती है।
???? सबसे बड़ा सरप्राइज – CNG सिलेंडर की नई जगह
मारुति पहली बार ऐसी SUV लेकर आई है, जिसमें CNG सिलेंडर को नीचे की तरफ फिट किया गया है, जिससे बूट स्पेस भरपूर मिलता है। इसके अलावा, BNCAP 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग ने इसे और दमदार बना दिया है।
???? कितनी होगी कीमत?
कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया था, लेकिन v3cars रिपोर्ट के मुताबिक:
-
विक्टोरिस की शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
-
टॉप वैरिएंट की कीमत करीब ₹19 लाख तक जा सकती है।
-
यह कार Arena डीलरशिप से बेची जाएगी, जो मारुति की सबसे महंगी एरिना कार होगी।
⚙️ इंजन और ट्रिम्स
Victoris को 6 ट्रिम्स – LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) – में पेश किया गया है। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:
-
1.5L 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड (103hp)
-
1.5L 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116hp)
-
1.5L पेट्रोल-CNG (89hp)
गियरबॉक्स ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और e-CVT शामिल हैं। साथ ही, इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है।
???? दमदार फीचर्स
-
एक्सटीरियर: 18-इंच एलॉय व्हील, LED हेडलाइट्स, सिल्वर रूफ रेल, सेगमेंटेड LED लाइट बार।
-
इंटीरियर: 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले।
-
सेफ्टी: 6 एयरबैग, 360° कैमरा, ADAS लेवल-2 टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट, ऑटो ब्रेकिंग सिस्टम।
-

















