45 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त खड़गाव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

45 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त खड़गाव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

26-Jul-2021    6:28:02 pm    56    Sawankumar

कोरिया - खड़गाव

 
आप को बता दे कि बीती दिनों नशा विरोधी अभियान के तहत खड़गवां पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कार्पियों Mp18 c 4214 में अंग्रेजी शराब भरकर मध्यप्रदेश से बचरा पोड़ी की ओर आ रहा है। मामले में खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके दिशा निर्देश अनुसार पुलिस की तीन टीम बनाकर घेराबंदी की योजना बनाई। घेराबंदी के दौरान थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह को यह भी सूचना थी कि  स्कार्पियों के आगे आगे एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली स्वीफ्ट कार रास्ते की रैकी भी करते आ रही है।  पुलिस के अनुसार घेराबंदी कर पकड़ी गई स्कार्पियों वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब गोआ ब्रांड का जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त अवैध शराब मध्यप्रदेश के अमलाई से लोड कर बचरा पोड़ी के रास्ते सूरजपुर जाने के कयास में था। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक के अनुसार रैकी कर रहे स्वीफ्ट में शिवम सिंह और सौरभ सिंह दो शख्स मौजूद रहे जो की  बुढ़ार मध्यप्रदेश के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस के हाथ रैकी कर रही स्विफ्ट कार और आरोपी गिरफ्त में नही आ सके है। पुलिस के अनुसार स्कार्पियों वाहन को जप्त कर लिया गया और उसका चालक भी पुलिस की गिरफ्त में है। फरार दोनों आरोपी की तलाश चालक के बताए पाते पर जारी है।  प्रेस वार्ता के अनुसार 45 पेटी गोआ अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल सील बंद जप्त किया गया जो कुल 2250 पाव, 405 लीटर होना प्राप्त हुआ। पुलिस द्वारा जप्त कुल कीमत 13 लाख रुपया व आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/21धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।