तस्करों के कब्जे से 47 नग गौ वंश के पशु थन जप्त06 नफर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

तस्करों के कब्जे से 47 नग गौ वंश के पशु थन जप्त06 नफर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

05-Jun-2025    3:54:45 pm    74    सावन कुमार- संपादक

   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी विनय दास मानिकपुरी  ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की कुछ व्यक्ति पशुधन गाय को निर्दयतापूर्वक मारते पीटते, भुखे प्यासे कत्लखाना उडीसा की ओर लेकर जा रहे हैं  रिपोर्ट पर थाना कोण्डागाँव में अपराध क्रमांक 201/2025 धारा छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण की धारा 4,6,10, पशुओ के कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) कायम कर कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार भा०पु०से० के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक  कौशलेन्द्र देव पटेल के पर्यवेक्षण में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव  रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोण्डागांव पुलिस के द्वारा टीम गठीत कर बताए हुए स्थान पर घेराबंदी की कार्यवाही किया गया, जहाँ कुछ व्यक्ति, गौ वंश के गाय, बछड़े एवं बैल को भुखे प्यासे, मारते पीटते लेकर जा रहे थे

, पुछताछ करने पर सभी पांच लोगों ने अपना नाम व जिला बस्तर बताया, एवं गौ वंश के जानवरो को ले जाने के संबंध में पुछताछ करने कोई कागजात पेश न करते हुए चोरी छुपे कत्लखाना ले जाना बताया जिस पर मौके पर 47 नग गौ वंश जानवारो को जप्त कर तत्काल डाक्टर महोदय से मुलाहिजा कराया गया, एवं जानवरो को सुरक्षीत स्थान पर रखा गया साथ ही उपरोक्त आरोपीगणो के द्वारा जुर्म स्वीकार्य करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।