दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत

03-Jul-2025    1:33:32 pm    110    सावन कुमार- संपादक

बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक व्यक्ति व चार बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है हापुड़ शहर कोतवाली के मज़िदपुरे का रहने वाला दानिश चार बच्चों के साथ हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्विमिंग पूल से बच्चों को नहलाकर वापस घर के लिए लौट रहा था
जैसे ही हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर में सभी को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार पांचो लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। तथा हादसे को अंजाम देने वाले कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।