जिले के 9 हजार प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन में होगें शामिल
कोरिया - जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा अभियान का आयोजन 30 सितम्बर 2021 दिन गुरूवार को किया जावेगा। शिक्षार्थी आंकलन हेतु प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
पढ़ना लिखना अभियान का संचालन नगर पालिका के चयनित 8 वार्डो तथा विकासखण्ड सोनहत खडगवां एवं मनेन्द्रगढ की चयनित 91 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। पंजीकृत शिक्षार्थियों को 988 स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से मोहल्ला साक्षरता कक्षाओं के द्वारा बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका का अध्यापन कराया गया है। अभियान के चिन्हाकिंत शिक्षार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी सी0जी0स्कूल पोर्टल में अपलोड की गई है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, कोरिया के निर्देशन में शिक्षार्थी आंकलन हेतु नगर पालिका बैकुण्ठपुर में 8 विकासखण्ड सोनहत में 64, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ में 73 तथा विकासखण्ड खडगवां में 30 केन्द्र बनाए जाकर आंकलन हेतु 175 केन्द्राध्यक्ष तथा 215 पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता को नियुक्ति किया गया है। मॉनिटरिंग हेतु 41 विकासखण्ड एवं संकुल स्तरीय मॉनिटर नियुक्त किए गए है।
शिक्षार्थी आंकलन हेतु प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिका के सीलबंद पैकेट एवं सामग्रियों का वितरण 28 एवं 29 तारीख को संबंधित केन्द्राध्यक्षों को किया जाएगा। शिक्षार्थी आंकलन हेतु पंजीकृत समस्त शिक्षार्थियों को स्वयंसेवी शिक्षकों एंव ग्राम प्रभारियों के माध्यम से आंकलन पूर्व शिक्षार्थी पर्ची का वितरण किया जाकर, उन्हे आंकलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
शिक्षार्थियों का पंजीयन किया जाकर, उनकी पासपोर्ट साइज फोटो सी0जी0स्कूल पोर्टल मंे अपलोड की जावेगी आंकलन पष्चात पढ़ना लिखना एवं गणित के प्राप्तांकों की फाइल सचिवालय राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण रायपुर को प्रेषित की जाएगी। शिक्षार्थी आंकलन के सफल शिक्षार्थियों को राष्ट्रीय ओपन स्कूल नई दिल्ली के द्वारा फोटोयुक्त प्रमाणपत्र-सह-ग्रेड पत्रक जारी किया जावेगा। जिला षिक्षा अधिकारी, कोरिया द्वारा विकासखण्ड एवं सकुल स्तरीय अधिकारियों व प्रभारी शिक्षकों की जिला, विकासखण्ड व संकुल स्तरीय बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर, आंकलन के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए गए है। अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने शत्-प्रतिशत शिक्षार्थियों को आंकलन में शामिल कराएं जाने हेतु जन-प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों व स्वयंसेवी शिक्षकों से अपील की है ताकि पढ़ना लिखना अभियान के शिक्षार्थियों का कौशल परीक्षण किया जाकर उन्हे ग्रेड पत्रक उपलब्ध कराया जा सके।

















