कलेक्टर की मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला! अब हर गांव की होगी 'अलग पहचान' – जानिए कैसे...
रायपुर। जिले के विकास और प्रशासनिक योजनाओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की, जहां जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा "मेरा गांव, मेरी पहचान" नामक नवाचार प्रोजेक्ट, जिसे मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों को जिन गांवों की ज़िम्मेदारी दी गई है, उन्हें नियमित दौरे कर, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और विकास कार्यों के लिए एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की जाए।
इसके साथ ही नगरीय निकायों की बैठक में कलेक्टर ने सभी जोन आयुक्तों को अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन (IAS), CEO जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।










-Banner.jpg)







