सिमगा में नया नंबर प्लेट बनाने लगाया गया शिविर

सिमगा में नया नंबर प्लेट बनाने लगाया गया शिविर

26-Jun-2025    4:52:51 pm    148    सावन कुमार- संपादक

राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रदेश में वाहनों में नया नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है , नया नंबर प्लेट नहीं लगाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  वही सिमगा में इसके लिए शिविर आयोजित की गई है और शिविर लगाकर नया नंबर प्लेट बनाया जा रहा है।
सिमगा के जनपद पंचायत कार्यालय के पास बिहान भवन है और वही पर आज से उक्त शिविर लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ आज जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, पार्षद प्रतिनिधि अनूप तिवारी आदि ने उपस्थित होकर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर शुभारंभ करने के बाद जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने क्षेत्रवासियों से अपील कर कहा कि वे अपने अपने वाहनों में नया नंबर प्लेट लगाने शिविर का लाभ उठावें।