चील्फ़ी घाटी में ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर अंदर मे फंसे चालक को 2 घण्टो में निकाला गया बाहर।

चील्फ़ी घाटी में ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर अंदर मे फंसे चालक को 2 घण्टो में निकाला गया बाहर।

11-Jun-2021    4:47:04 pm    139    Sawankumar

रिपोर्टर:-  प्रहलाद साह

कबीरधाम जिले के चील्फ़ी घाटी से आ रही है जहाँ चील्फ़ी थाना अंतर्गत रायपुर- जलबपुर मुख्य मार्ग में स्थित चील्फ़ी घाटी में शुक्रवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर  आपस में टकरा गए जिसमे दोनो गाड़ियों के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बता दे कि दोनो के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया वही ट्रक चालक मौके से ही फरार है ट्रेलर चालक हादसे के बाद अंदर ही फसा रहा है जिसे चील्फ़ी पुलिस की मदद से 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जिसके बाद तत्काल 112 की मदद से चील्फ़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया फिलहाल अभी  चालक की स्थिति ठीक है वही ट्रेलर चालक ज्यादा देर तक अंदर दबे रहने के कारण पैर में गम्भीर चोटे आयी है ।वही घटना स्थल पर पूरे समय चील्फ़ी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राकेश राठौर घटना स्थल पर पूरे हालातो पर नजर रखे हुए थे कि अगर कहि चालको को गम्भीर चोटे आयी होती तो उनको सीधा जिला अस्पताल भेजा सके।