कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने SECL चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में अंजनहिल प्राइवेट खदान में स्थानीय रोजगार और समस्याओं के निराकरण पर जोर , GM से त्वरित समाधान की मांग
आज चिरमिरी क्षेत्र (SECL) के महाप्रबंधक (GM) से ब्लाक कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एक महत्वपूर्ण बैठक की।
और secl GM को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चिरमिरी क्षेत्र की प्रमुख लोक कल्याणकारी मांगों को उठाया गया।
ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई:
अंजनहिल नवीन प्राइवेट खदान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार: नवीन खदान (Anjan Hill New Mine) के संचालन और विस्तार में अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाए,

मंगल भवन पर लगा स्टे हटाया जाए: डोमन्हिल मंगल भवन से संबंधित लगे स्टे (स्टे ऑर्डर) को शीघ्र हटाने की मांग की गई। यह भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण है, और स्टे के कारण इसका उपयोग बाधित हो रहा है।
DAV स्कूल में LKG से एक सेक्शन अतिरिक्त बढ़ाया जाए: DAV पब्लिक स्कूल, SECL बरतुंगा, चिरमिरी में LKG कक्षा से एक अतिरिक्त सेक्शन खोलने की मांग की गई।
कचरा (गार्बेज) सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए: क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। गंदगी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिवांश जैन ने बैठक के बाद कहा, "हमने GM महोदय के समक्ष क्षेत्र की इन जायज मांगों को रखा है।
हम आशा करते हैं कि GM इन मुद्दों पर सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करेंगे।
कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवासियों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।"
प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा जी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर रामप्यारे चौहान इंद्रजीत सिंह लाटू, उप नेता विपक्ष प्रतिपक्ष इकराम आजमी पार्षद राहुल भाई पटेल शहाबुद्दीन अनीश,उदय सिंह मुमताज गणेश वर्मा उपस्थित थे।
GM ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जारीकर्ता:
शिवांश जैन
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी
चिरमिरी क्षेत्

















