भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के द्वारा सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन।
एमसीबी/छत्तीसगढ
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय उत्तरप्रदेश के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय 19 वर्ष पुत्र पवनेश उपाध्याय कि गत दिनों हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया । जिसको लेकर मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ द्वारा साथियों के साथ पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के द्वारा छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष महेश पप्रसाद के निर्देशानुसार साथियों के साथ मिलकर 5 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया । जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।उत्कर्ष हत्याकांड का मुकदमा जिला प्रयागराज के थाना करछना में अपराध संख्या 16 /2 023 पर दर्ज है ।इस हत्याकांड से महासंघ के सभी पत्रकार साथी बहुत ही दुखित हैं । इस अपराध की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई है। प्रदेश में आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सदन में चर्चा कर पत्रकार एवं उनके परिवार हेतु सुरक्षा कानून बनाकर लागू किए जाने की भी मांग की गई। छत्तीसगढ में पत्रकारों हेतु भविष्य निधि का प्रावधान किया जय प्रदेश में इस समय प्रशासनिक एवं अपराधिक लोग पत्रकारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे भी रोकने की व्यवस्था बनाई जाए ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ प्रदेश मुख्य महासचिव सत्येंद्र सोनी के साथ एम.सी.बी. जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश कुमार , मिडिया प्रभारी, देवाशीष गांगुली, मनीष सिंह , नोहर विश्वकर्मा, करण सोनी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।










-Banner.jpg)







