कवर्धा स्थित बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केंद्र में रखा गैस हुआ विस्फोट आस पास में मचा हड़कंप।
कवर्धा / छत्तीसगढ़
कवर्धा बस स्टेंड मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बस स्टेंड स्तिथ पुलिस सहायता केंद्र के अंदर रखे गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया वही ब्लास्टिंग से लोहे और टीन के बने रुम के परखच्चे उड गए और आग लग गई आग की लपटों को देखकर बस स्टेंड कंपाउंड मे खड़ी बसों को ड्राइवर लेकर भागने लगे पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई वही घटना के वक्त रुम मे तीन सिलेंडर रखे हुए थे जिसमें से एक अज्ञात कारणों से ब्लास्ट हो गया और दुर्घटना हो गई

कवर्धा बस स्टेंड मे आवागमन करने वाले यात्री व आमजन के सहायता के लिए पुलिस विभाग द्वारा पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है लेकिन कुछ ही दिन सहायता केंद्र संचालित कर सहायता केंद्र बंद कर दिया गया तो बस स्टेंड मे फूटपाथ मे दुकान लगने वाले व्यसायिक रात मे अपना समान सहायता केंद्र में ही रख देते है वही होटल संचालक भी दिनभर ठेले से होटल संचालित कर रात मे गैस सिलेंडर व अन्य समानों को छोड़कर चले जाता था जहां रोज की तरह होटल संचालक अपनी दुकान बंद कर समानों को पुलिस सहायता केंद्र मे रखकर गया ही था और कुछ देर बाद एक भयानक विस्फोट होने की आवाज आई और आग की लपटें निकलने लगी वही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को तत्काल आनन फानन में बुलाया और आग को काबू कर अंदर रखे अन्य गैस सिलेंडर को बहार निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर रखा गया ताकि दुर्घटना किसी प्रकार का दोबारा दुर्घटना घटित न हो।

















