भाटापारा में कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभा यात्रा
भाटापारा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शीतला मंदिर गजानंद महाविद्वालय मार्ग भाटापारा से प्रारंभ किया गया जो सती मंदिर रोड से जय स्तंभ चौक से होते हुए गोवर्धन पूजा स्थल पहुंची ।
इस शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों लोग पारंपरिक यादव वेशभूषा में शामिल हुए और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमे भोला नवरंग अखाड़ा भाटापारा के द्वारा शोभायात्रा मार्ग पर विशेष रूप से अखाड़ा का भी कार्यक्रम किया गया जो बहुत ही रोचक रहा ।
रैली में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। महिलाएँ, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीक है। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा रैली के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी
श्री सुरेश यदु
श्री कैलाश यदु ,भीखम यदु , सुकदेव यदु
पुहुप राम यदु , धनु यादव, चंद्रकांत यदु
अभिनव यदु, पवन यादव, सुनील यदु गोलु, यदु , इंद्रजीत यदु
गिरधारी यादव
तरुण यादव
पुरुषोत्तम यदु उपस्थित रहे। जिसमे सर्व यादव समाज के और भी पदाधिकारी शामिल रहे
सीजी समाचार संवाद दाता राज यदु ने सभी से बात किया ।
नगरवासियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व हर वर्ष समाज को नई ऊर्जा और आस्था से जोड़ता है।

















