हल्दीबाड़ी यातायात चौक में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव बने पत्रकारों का किया गया भव्य स्वागत
कोरिया जिले के पत्रकार महेश प्रसाद एवं सत्येंद्र सोनी को क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में पद मिलने पर हल्दीबाड़ी के यातायात चौक में कोरिया जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी की अगुवाई में किया गया आपको बता दें कि गाजे बाजे के साथ दोनों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया वही जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों में मिठाई भी बांटी गई आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सावन कुमार, अविनाश विश्वकर्मा, मुस्ताक कुरैशी, कविराज विश्वकर्मा, हरिहर बेहरा, राज मरावी, बाला राव, आयूब अंसारी, देवाशीष गांगुली, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, हेमंत कारफार्म, कृपा दुबे उपस्थित रहे।

















