सरगुजा में दिल दहला देने वाला घटना आया सामने... बौखलाए पति ने निकल दी पत्नी की आंखें... बार-बार मायके जाने से नाराज था पति...
बता दें कि ये दिल दहलाने वाली घटना सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के केशगवां की है, जहां बीते 14 अगस्त को नशे में धुत आरोपी देवप्रसाद ने अपनी पत्नी पर हसुए से हमला कर दिया था। इस घटना में पीड़िता मानमति की दाहिनी आंख में गंभीर चोटे आई थी।
बताते चले की पत्नी के बार-बार मायके जाने से पति नाराज था वही घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी पति ने हसुआ से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुई पत्नी को स्थानीयों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोरतल्ब है की घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। वही आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

















