एकता अस्पताल के पास जघन्य हत्या पत्थर से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या

एकता अस्पताल के पास जघन्य हत्या पत्थर से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या

02-Aug-2025    2:02:52 pm    87    सावन कुमार- संपादक

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एकता अस्पताल के पास बीती रात 12 से 1 बजे के बीच एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। 
अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य और वीभत्स घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है, जब अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में पत्थर से सिर कुचलने की वजह से हत्या की पुष्टि हुई है। 

मृतक की पहचान  हिरेंद्र साहू के रूप में हुई है 
आरोपी यशवंत ध्रुव,
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जमा किए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।