जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत तेतरौन ग्राम मतौनी में महायज्ञ मे पांचवें दिन भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई

जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत तेतरौन ग्राम मतौनी में महायज्ञ मे पांचवें दिन भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई

23-Feb-2026    6:59:46 pm    15    सावन कुमार- संपादक

 जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत तेतरौन ग्राम मतौनी में महायज्ञ मे पांचवें दिन भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। आसपास के ग्रामीणों से महिला पुरुष बच्चे महायज्ञ में परिक्रमा करने पहुंचे। सभी भक्तगण यज्ञ परिक्रमा में कोई 21 51 101 201 251 बार जगह स्थल में परिक्रमा करते दिखे। महायज्ञ आचार्य बसंत शास्त्री ने कहा कि परिक्रमा करने से मन की शांति, परिवार में शांति, गृह में शांति, आपसी भाईचारा, गांव में शांति, आपके द्वारा एक-एक कदम महायज्ञ की परिक्रमा में जो बढ़ता ह

जिसका आशीर्वाद स्वरुप आपके साथ-साथ आपके परिवारों को आपके पूर्वजों को पुण्य मिलता है। महायज्ञ में घी के द्वारा दी गई आहुति से वातावरण शुद्ध होता है शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है महायज्ञ होने से वर्षा होती है वर्षा होती है तो किसानों में खुशहाली आती है खेतों में उपज होती है जितनी अधिक उपज होती है उतना ही हमारे देश में विकास की प्रगति बढ़ती है। महायज्ञ में पूजन के दौरान उपस्थित पूर्व मुखिया बबीता देवी मुखिया प्रतिनिधि महेश दास महायज्ञ कमेटी के सभी सदस्य कार्यकर्ता भक्तगण ग्रामीण महिला बच्चे उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।