मथुरासिनी पूजा श्रद्धालुओं मे काफी देखा गया उत्साह।
जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कटिया परसाबाद मथुराशीनी पूजा में माहुरी वश्य समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन महिला अध्यक्ष नेहा सेठ एवं मधु भदानी ने किया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा राम दरबार महिषासुर वध देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम एवं माता का दर्शन करने पहुंचे झुमरी तिलैया से केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कपिसवे, केंद्रीय नवयुवक समिति उपाध्यक्ष रितेश लोहानी, तिलैया नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक बड़गवे , नवयुवक समिति सचिव साहिल भदानी, सुनील बरहपुरीया, आशुतोष भदानी, अरुण सेठ उदय बडगवे, सुनील भदानी राजीव कुमार, कार्यक्रम के दूसरे दिन मां मथुरासिनी के दर्शन करने पहुंचे बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव।

माता का दर्शन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की शुभकामना के लिए माता से प्रार्थना किया।आसनसोल धनबाद झुमरी तिलैया भक्ति जागरण कलाकारों के द्वारा एक से एक बढ़कर झांकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना की प्रस्तुति कर की गई इस भक्ति जागरण कार्यक्रम में गिरिडीह जिला के भरकट्टा मंडल से पहुंचे नवयुवक समिति केंद्रीय अप संगठन मंत्री जितेंद्र सेठ, सचिव प्रेम तर्वे, मीडिया प्रभारी चंदन तर्वे, उपाध्यक्ष शंभू सेठ, सक्रिय सदस्य मनीष तर्वे, परसाबाद मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता कोषाध्यक्ष ध्रुव भदानी, सचिव अश्विनी सेठ, उपसचिव पीयूष भदानी, महिला अध्यक्ष नेहा सेठ, सचिव टिंकी भदानी, एवं माहुरी वैश्य मंडल के सभी पदाधिकारी पुरुष महिला बच्चे बूढ़े ग्रामीण उपस्थित थे । जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।










-Banner.jpg)







