कोण्डागांव विधानसभा से लता उसेंडी को भाजपा से टिकट दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला
कोण्डागांव/आचार संहिता लगते ही आज भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 64 उम्मीदवारों का नाम हैं। दूसरी सूची में पूर्व आईएएस, फिल्म अभिनेता, सांसद समेत नए चेहरों को भी शामिल मिल किया गया है। कोण्डागांव से सुश्री लता उसेंडी नारायणपुर विधानसभा से केदार कश्यप एवं केशकाल से नीलकंठ टेकाम ।कोंडागांव विधानसभा से पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला कार्यकर्ता सुश्री लता उसेंडी के घर बधाई देने पहुंते रहे । आपको बता दें पूर्व में सुश्री लता उसेंडी भारतीय जनता पार्टी से विजय होकर दो बार मंत्री रह चुकी है ।साथ ही यह भी जानकारी बता दे वर्तमान कांग्रेस से मंत्री मोहन मरकाम से शिकस्त खा चुकी। हालांकि मतो का अंतर विशेष ज्यादा नहीं था । शायद इसी उम्मीद से हाई कमान ने पुनः विश्वास करके सुश्री उसेंडी को दोबारा मौका दिया है ।हालांकि कोण्डागांव विधानसभा से कांग्रेस ने अपना पत्ता नहीं खोला है फिर भी हर बार कि तरह सीधा मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच तय है अब देखना यह है कि दोनों दलो के किस प्रत्याशी को होने वाले 7 नवंबर के विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी यह आने वाला वक्त बताएगा ।










-Banner.jpg)







