शराब के नशे में फोन कॉल आने की बात को लेकर पैदल घर जा रहे नाबालिग बच्चे को टाटा सूमो वाहन से चालक ने ठोकर मार उतरा मौत के घाट
दिनांक 4. 1.26 को मृतक रितेश कुमार सिंह अपने दोस्तों आरोपी विद्या चंद साहू प्रितपाल विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य के साथ आरोपी के टाटा सुमो गोल्ड से झुमका डेम पिकनिक मनाने गए थे झुमका डेम में चिकन मटन और शराब पिए और शाम को घर जाने के दौरान आरोपी पटना अंग्रेजी शराब दुकान वाहन को ले गया वहां आरोपी के मोबाइल फोन से उसके पिता के द्वारा फोन करने से मृतक के द्वारा पटना पहुंचे हैं कहने पर आरोपी विद्या चंद्र साहू आवेश एवं उत्तेजित होकर रितेश कुमार के साथ गाली गलौज व झगड़ा विवाद करने लगा कि तुम मेरे पिता को क्यों बताए अभी शराब पीते खाते लेट लगेगा इस बात से नाराज होकर मृतक रितेश सिंह पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर जा रहा था कि रनई के पास पहुंचा तभी आरोपी के द्वारा उसे पैदल जाते देखकर उसके दोस्तों के द्वारा मना करने के बावजूद हत्या करने के नियत से टाटा सुमो गोल्ड वाहन से रोड के बाए तरफ दबाकर मृतक रितेश सिंह को ठोकर मारकर हत्या कर भाग गया अन्य दोस्तों के द्वारा मृतक को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए थे जहां डॉक्टर मृत्यु घोषित कर दिया गया सूचक के रिपोर्ट पर थाना पटना में मर्ग क्रमांक 2/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच पंचनामा कारवाही किया गया।


















