आगामी होली एवं पवित्र रमजान माह के अवसर पर चिरमिरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि,जनप्रतिनि, महापौर एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

आगामी होली एवं पवित्र रमजान माह के अवसर पर चिरमिरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि,जनप्रतिनि, महापौर एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

02-Mar-2026    3:10:52 pm    52    सावन कुमार- संपादक

आज दिनांक 28/02/2026 को थाना चिरमिरी प्रांगण में आगामी होली एवं पवित्र रमजान माह के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम महोदय चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, महापौर महोदय एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति बनी, वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
???? होली के दौरान जबरन रंग लगाने, हुड़दंग मचाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, डीजे की समय सीमा का उल्लंघन करने, अश्लील हरकतें करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
???? सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
???? रमजान माह में नमाज के समय शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
 
थाना प्रभारी द्वारा दो टूक शब्दों में कहा गया कि —
“त्योहार खुशियों के लिए हैं, कानून तोड़ने के लिए नहीं। शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।”
 
साथ ही आमजन से अपील की गई कि अफवाहों से दूर रहें, आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 
चिरमिरी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल, पेट्रोलिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
शांति में सहयोग करने वालों के साथ पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, लेकिन हुड़दंगियों के लिए कानून पूरी तरह सख्त रहेगा।