अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत हथबंद में कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी हुए उपस्थित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत हथबंद में कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी हुए उपस्थित

09-Mar-2026    8:32:32 am    78    सावन कुमार- संपादक

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथबंद में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई,जिसे महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन नाम दिया गया, साथ ही कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।
 जिनमें सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष दौलतपाल, जिला पंचायत के सभापति ईशान वैष्णव, जिला पंचायत सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा,शशि आनंद बंजारे,जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, उमा अनंत , हरीश वैष्णव, आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए, 
 सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नारी शक्ति को नमन, वंदन किया साथ ही कहा गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक उन्नत राष्ट्र की नींव है। अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है। 
सभी अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी, इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं भी उपस्थित हुए।