संसद भवन में हुई 'गोपनिय मुलाकात'! डॉ. रमन सिंह और जे.पी. नड्डा के बीच क्या बनी नई रणनीति?

संसद भवन में हुई 'गोपनिय मुलाकात'! डॉ. रमन सिंह और जे.पी. नड्डा के बीच क्या बनी नई रणनीति?

19-Aug-2025    6:40:47 pm    26    Anita nishad

 नई दिल्ली। संसद भवन में आज एक अहम राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से सौजन्य भेंट की।

हालांकि मुलाकात औपचारिक बताई जा रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनावों की रणनीति, और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. रमन सिंह ने मुलाकात को "बेहद उपयोगी और दिशा देने वाली" बताया। उन्होंने कहा कि इस संवाद से संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा।

 

माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सुधार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, और जनता से मजबूत जुड़ाव के लिए ठोस रणनीति पर बात हुई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा हाल ही में कई बड़े रणनीतिक निर्णय ले चुकी है, और यह मुलाकात उन फैसलों की आगे की कड़ी मानी जा रही है।