एक दंतैल हाथी ने दो लोगो के उपर दर्दनाक हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।जबकि उनके साथ जंगल गई मासूम बालिका को अपनी सूंड से घायल कर दिया।
नितेश - जसपुर
आप को बता दें कि आज सुबह लगभग 5 बजे प्रकाश एक्का उम्र- 55 वर्ष बीट-जमुना, कम्पार्टमेंट- 862 मे जंगल के अंदर निजी जमीन मे किये गये धान की फसल को देखने गया था उसी दौरान दल से भटके दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीप पर जंगली पुटू व डोरी फल चुन रही महिला दयामनी तिर्की 59 साल को गुसैल हाथी ने अपनी सूंड से पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
घायल मासूम बच्ची आलिया को ग्रामीणों की मदद से कुनकुरी स्वास्थ्य केंद्र दाखिल किया गया है जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जशपुर जिले में हाथियों से मानव द्वंद लगातार जारी है..जिससे हाथियों के हमलों से मौत की घटनाएं सामने आती रहती है।
मामले को लेकर तपकरा वन परिक्षेत्र के रेंजर अभिनव केशरवानी ने बाताया कि मृतक के परिजनो को तत्कालिक सहायता के रूप मे 25-25 हजार रूपये दिया गया है। शेष पांच लाख पचहत्तर हजार रूपये मुआवजा राशि जल्द परिजनो को दे दी जायेगी।

















