जिला सुकमा अंतर्गत मुठभेड़ में कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद

जिला सुकमा अंतर्गत मुठभेड़ में कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद

03-Jan-2026    7:30:09 pm    48    सावन कुमार- संपादक

जिला सुकमा ,जिला सुकमा अंतर्गत मुठभेड़ में कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद।
 
प्रारंभिक तौर पर मारे गए माओवादियो में कुख्यात माओवादी कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रुप में पहचान हुई है।
 
मारे गए माओवादी शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकांश राव गिरिपुंजे की हत्याकांड की साजिश में शामिल थे।
 
सुकमा मुठभेड़ में कुल 12 माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
 
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियारों भी बरामद की गई।
 
 पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि सुकमा जिले के  दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुकमा DRG द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।
 
 अभियान के तहत सुकमा के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं, अभियान दौरान सुबह लगभग 08:00 बजे से सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई है।
 
 सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी शामिल हैं।
 
 प्रारंभिक तौर पर मारे गए माओवादियो में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रुप में पहचान हुई है। शेष माओवादियों की पहचान कार्यवाही जारी है ।
 
 मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियारों भी बरामद की गई।
 
अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं परिणाम पृथक से साझा किए जाएंगे।
 
बस्तर रेंज के IGP सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि  
“बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है।
सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ।”