नगरपालिका अध्यक्ष अश्ववनी शर्मा के द्वारा गौधाम परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया
भाटापारा गौधाम परिसर में आज नगरपालिका अध्यक्ष अश्ववनी शर्मा द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने हाथों से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है अधिक से अधिक पौधे लगाना ज़रूरी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

जिसमे सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रकृति संरक्षण के लिए अभियान निरंतर जारी है जिसमे विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण भी किया जा रहा है इसी के तहत गौधाम मे पौधारोपण का कार्य सम्पूर्ण किया गया ।इस अभियान मे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्षद ,मनीष मिश्रा,नंदू वैष्णव परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा पत्रकार मुकेश शर्मा,कविता शर्मा सरितारानी शर्मा,आर्यन स्वर्णकार प्रभु साहू राजकुमार यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

















