सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कपिल चंद्रा के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला कोंडागांव के सुदूर दूरस्थ अंचल थाना बयानार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की आस्था एवं श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए गांव पेरमपाल के माटी पुजारी गायता, पेरमा पुजारी, सरपंच , मुखिया एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कुलदेवी देवता का पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत उपरांत वालीवाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जहां ग्राम व ग्राम के बाहर से आए 16 टीमों ने हिस्सा लिया। साथ ही ग्रामीणों एवं बाहर से आए जनप्रतिनिधि गण, प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए समुचित भोजन व्यवस्था कर भोजन कराया गया।
















