पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम कुदुर में हुआ आयोजन  थाना पुंगरपाल जिला कोंडागांव के तत्वधान में हुआ आयोजन

पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम कुदुर में हुआ आयोजन थाना पुंगरपाल जिला कोंडागांव के तत्वधान में हुआ आयोजन

11-Jan-2026    3:59:49 pm    29    सावन कुमार- संपादक

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एवं   अनुविभागीय अधिकारी  मर्दापाल  सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में आम ग्रामीणों एव पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने एवं सहयोग की भावना उत्पन्न करने हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम कुधूर डोंगरीगुड़ापारा में 02 दिवसीय सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त बॉलीबाल प्रतियोगिता में थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम पुंगारपाल,  कुधूर, गुमियापाल कुधूर, उहपाल कुधूर, तुमड़ीवाल, छोटे हांदापाल, एहकली,  मटवाल, हाई स्कूल मटवाल एवं पदनार के ग्रामीण, नवयुवक प्रतिभागियों ने भाग लिए। दो दिवस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम ग्रामीणों को पुलिस विभाग की ओर से भोजन कराया गया।
02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन आज  किया गया, जिसमें ग्राम पुंगारपाल एवं ग्राम मटवाल के मध्य फाईनल मुकाबला खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान ग्राम पुंगारपाल एवं द्वितीय स्थान ग्राम मटवाल की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर ग्राम कुधूर की टीम रही।
आज के फाइनल मुकाबला के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव  पंकज चंद्रा उपस्थित रहकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर जनता के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा गया। फाइनल मैच के समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेता टीम को 5000/- रुपए नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 3000/- नकद एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 2000/- नकद एवं शील्ड प्रदान किया गया साथ ही सभी टीम के प्रतिभागियों को अपर, जर्सी तथा प्रत्येक टीम को बॉलीबाल एवं नेट वितरण किया गया।
 
 
 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थय, नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया एवं ग्रामीणों के द्वारा पारंपरिक स्वागत सत्कार एवं ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर भोजन करते हुये गौरवान्वित हुये।
इस संपूर्ण आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मर्दापाल  सतीश भार्गव, थाना पुंगारपाल प्रभारी निरीक्षक  बी.आर. ध्रुव थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक  राजकुमार सोरी, कंपनी कमांडर सुरेंद्र नागवंशी, कंपनी कमांडर राजेंद्र मरकाम, तुमड़ीवाल सरपंच श्रीमती सुमित्रा कश्यप, सरपंच पखनार  जयंतु कोर्राम, सरपंच टेकापाल मोवी कोर्राम, सरपंच मटवाल  जयराम मंडावी, सरपंच कुदुर  लोकनाथ कश्यप, उप सरपंच तुमड़ीवाल  नीलधर कश्यप, हटली सरपंच बलीराम सोढ़ी, पुजारी गायता  सोनुराम कश्यप, समाज प्रमुख गीजरु कोर्राम एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन भविष्य में और भी होते रहना चाहिए। सभी ग्रामीणजन बहुत उत्साहीत थे।