चिरमिरी थाना अन्तर्गत चलाया गया अनोखा यातायात जागरुकता क्रार्यक्रम
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में थाना चिरमिरी पुलिस व शासकीय कन्या शाला की

एनसीसी. स्काउट छात्राओं के साथ मिलकर चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी चिरमिरी के मुख्य मार्ग पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । जिस दौरान दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाते तथा चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर एनसीसी. स्काउट छात्राओं से फुल देकर सम्मानित किया गया तथा ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट पहने व बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते पाये गये उन्हे रोकवाकर उनसे माफी मंगवाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है। आम नागरिकों/वाहन चालको से अपील किया गया है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नाबालिकों को वाहन नही चलाने देने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है।

















