आर्मी ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटना से जवान प्रतीक आदित्य की मृत्यु से केरा गांव मे शोक की लहर,गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर
चाँपा- छत्तीसगढ़
जवान की एक झलक पाने एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी !

जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के केरा गांव का जवान प्रतीक आदित्य पिछले दो वर्ष पहले आर्मी मे शामिल हुआ था | जवान की ट्रेनिंग पुणे स्थित खड़की आर्मी ट्रेनिंग सेंटर मे थी, जवान अभ्यास के दौरान घायल हुआ था जिसकी आर्मी हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान मौत हो गयी ! जवान की पार्थिव शरीर आर्मी वाहन से केरा गांव लाया गया जिसकी सम्मान एवं दर्शन के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी | लोगो द्वारा वाहन मे तिरंगा ध्वज के साथ जवान प्रतिक आदित्य अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा परिवार एवं गांव के लोगो ने जवान की सत्सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया | सूबेदार इरफान अहमद खान ने बताया की जवान प्रतिक आदित्य रूटीन ट्रेनिंग के दौरान पीटी परेड होता है जवान 5 किलोमीटर दौड़ कर आया ग्राउंड मे रुकने के बाद अचानक सीने मे दर्द हुआ जवान को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया कुछ देर बाद जवान की मृत्यु हो गयी |मृतक जवान की पिता नम आँखों से बताया की मेरा एकलौता बेटा मुझे छोड़ कर चला गया मुझे बड़ी आहात पहुंची है अब मै अपने बेटे के बगैर कैसे जीऊंगा |

















