कोरबा की सड़कों पर लहराया देशभक्ति का सैलाब – जानिए क्यों गूंजा 'भारत माता की जय' हर कोने में!
कोरबा।"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत कोरबा नगर में आज एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ओपन थियेटर मैदान, घंटाघर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा ने महाराणा प्रताप चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जबरदस्त देशप्रेम और जनजागरूकता का संदेश फैलाया।
रैली में "भारत माता की जय" के नारों से वातावरण गूंज उठा, वहीं नागरिकों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा, बैनर और पोस्टर लेकर स्वच्छता, साइबर क्राइम से बचाव, यातायात नियमों का पालन और नशामुक्त समाज जैसे मुद्दों पर संदेश दिए।
प्रमुख उपस्थित जन:
विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर मती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर मंत्री देवांगन ने कहा,
"तिरंगा न सिर्फ हमारी पहचान है, बल्कि देशभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा भी है। हमें मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।"
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और भारत की प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।










-Banner.jpg)







