आम आदमी पार्टी बैठी जन आक्रोश आंदोलन पर
मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी जिला मनेन्द्रगढ़ एमसी भरतपुर के कार्यकर्ता पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मुख्य पांच बिंदुओं पर उनकी मांग रखी गई है जिसको लेकर वह लगातार जन आक्रोश आंदोलन पर बैठे हैं।
पर आज तक उनकी मांगों पर किसी प्रकार का सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल सामने नहीं आया है उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम ऐसे ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।

















