33 तोला करीब सोना सहित लाखों रुपये बरामद

33 तोला करीब सोना सहित लाखों रुपये बरामद

29-Jun-2025    4:10:23 pm    113    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ दुर्ग के खंडेल वाल कॉलोनी में हुई बड़ी नकबजनी की घटना का दुर्ग पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा कर लिया है।चोरी गए करीब 50 लाख रुपए के मशरूका को बरामद किया गया है, जिसमें 332 ग्राम सोने के जेवर,तीन किलो 300 ग्राम चांदी और 9.76 लाख रुपये नगद रकम जुमला कीमती करीबन    50 लाख रुपये और  फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।

दुर्ग पुलिस के ग्रुप में खड़ी है वही लोग हैं जिन्होंने लाखो रुपये की चोरी को अंजाम दिया था।दुर्ग
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व   सर्राफा व्यापारी के  मकान में खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सायबर टीम और मुखबिर की मदद से दो संदिग्ध रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे की पहचान हुई, जो घटना के समय दो मोटरसाइकिलों पर घूमते नजर आए। दोनों को खैरागढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का माल नागपुर निवासी आकाश,  खैरागढ़ निवासी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे और राजनांदगांव निवासी रविशंकर बंजारे को बेचने के लिए रखा गया था। योगेश्वरी मारकंडे ने चोरी के जेवर और नगदी को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया था,जिसे पुलिस ने डीएसएमडी तकनीक का उपयोग कर बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से कुल 332.110 ग्राम सोने, 3 किलो 300 ग्राम   चांदी के जेवर और नगदी 9.76 लाख रुपये बरामद किए है जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।।।