अबूझमाड़ की खौफनाक रात: पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुई महिला कमांडर… 8 लाख का इनामी राज हुआ बेनकाब

अबूझमाड़ की खौफनाक रात: पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुई महिला कमांडर… 8 लाख का इनामी राज हुआ बेनकाब

06-Sep-2025    6:32:11 pm    10    Anita nishad

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में प्लाटून नंबर 16 पीपीसी सचिव सोढ़ी विमला ढेर हो गई। मारी गई महिला नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

???? भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने 303 रायफल, 315 बोर रायफल, बिजिएल लॉंचर, बिजिएल सेल, जेलेटिन स्टिक, रेडियो समेत कई दैनिक उपयोगी सामान बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नक्सलियों के बड़े नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

???? संयुक्त ऑपरेशन की सफलता

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व बस्तर डिवीजन के बड़े कैडर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सोढ़ी विमला ढेर हो गई।

???? इलाके में अलर्ट

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों का हौसला पस्त होगा और आने वाले दिनों में संगठन को और बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।