गति अवरोध नहीं होने के कारण हो रहे दुर्घटना, गति अवरोध बनवाने सौपें ज्ञापन - नेम सिंह यादव

गति अवरोध नहीं होने के कारण हो रहे दुर्घटना, गति अवरोध बनवाने सौपें ज्ञापन - नेम सिंह यादव

05-Aug-2021    1:46:57 pm    201    Sawankumar

रिपोर्ट - प्रहलाद साहू

आज दिनांक 3-8-2021को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर अध्यक्ष नेमसिंग यादव के नेतृत्व में  वार्ड नम्बर 13 से लगे कवर्धा राजनांदगाव मुख्य मार्ग में  गति अवरोधक न होने की वजह से दुर्घटना मे वृद्धि हो रही थी नेम सिंह यादव ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की   विश्राम भवन और पेट्रोल पम्प के पास चौराहा होने के कारण चारो तरफ से लोगो का आना जाना लगा रहता है मुख्य मार्ग में 24 घंटे भारी वाहनों की  तेज गति से आना जाना लगा रहता है, वाहनों के आवागमन  के कारण  हमेशा वार्ड वासियो एवं राहगीरों से साथ दुर्घटना की प्रबल सम्भावना बनी रहती है दुर्घटना को रोकने के लिये गति अवरोध का निर्माण होना जन हित में अत्यंत आवश्यक है आज जनता कॉग्रेस छ.ग.जे के  शहर अध्यक्ष नेमसिंग यादव के द्वारा इस गंभीर विषय को लेकर माननीय  तहसीलदार जी को ज्ञापन सौपा गया एवं  निवेदन किया गया की शहर मे ऐसी जगहों पर जल्द से जल्द गति अवरोधक का निर्माण कराया जाये ताकी दुर्घटना को रोकी जा सके आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सोनी सोशल मिडिया प्रभारी कैलाश कार्यकर्ता  एवं  वार्ड के नागरिक  उपस्थित रहे।