150 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ पिकअप वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार,
जांजगीर चाँपा जिले मे मादक पदार्थ (गांजा) तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है,पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की भारी मात्रा मे एक पिकअप वाहन मे गांजा लेजाया जा रहा है पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर डेढ़ किविंटल गांजा जप्त किया गया है |आरोपी ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा लेकर जा रहा था,आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए भूसे के बोरे के बीच में छिपा कर पिकअप वाहन में ले जा रहा था| आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का रहने वाला है,जप्त गांजे की कीमत 7 लाख 51हजार बताया रूपये है ,आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है,मामले मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे मादक पदार्थ के सरगना तक पहुंच सके| जांजगीर चाम्पा जिले मे खुले आम बिकती है मादक पदार्थ पुलिस मुख दर्सक बनी रहती है मादक पदार्थ बेचने वालो पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिले के वर्तमान पुलिस कप्तान जांजगीर की दो महीनों की ट्रेनिंग मे जाने के बाद सशत्र बल के प्रभारी पुलिस कप्तान विवेक शुक्ला की दिशा निर्देश मे भारी मात्रा मे पकड़ाया मादक पदार्थ (गांजा) गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सीजी10 एजे 7192 छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र की बताई जा रही है गाड़ी मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है,मामले में मुख्य आरोपी कौन, जांच में जुटी जांजगीर पुलिस।

















