सट्टा पट्टी काटते दो अलग अलग जगह से पकड़ाए आरोपी, नगदी के साथ पट्टी की लंबी लिस्ट..
कोरिया जिले में नवपदस्थ एस पी के आते ही अपराधियों पर गिरी गाज,
चिरिमिरी दिनांक 8.07.2021 को आमनाला गोदरीपारा चिरिमीरी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी गणेश सेठी पिता कामेश्वर सेठी उम्र 23 वर्ष निवासी चीप हाउस गोदरीपाड़ा चिरिमीरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 3060 रुपए एवं सट्टा पट्टी का कागज 29 page, calculator,पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 195/21 धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 151 सीआरपीसी के तहत कारवाही किया गया है
दिनांक 7.07.2021 को टैक्सी स्टैंड हल्दी बाड़ी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरमजीत सिंह उर्फ मुसऊ पिता ईश्वर देव सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पंखा दफाई हल्दी बड़ी चिरमिरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 1370 रुपए एवं सट्टा पट्टी का कागज पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 193/21 धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 151 सीआरपीसी के तहत कारवाही कर जेल भेजा गया है

















