अलग-अलग स्थानों से गांजा पीते मिले आरोपी हुए गिरफ्तार, थाना बैकुण्ठपुर ने की कार्यवाही
कोरिया- पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही की जा रही है, इस हेतु निज़ात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.09.2021 को थाना बैकुंठपुर के प्रेमाबाग में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि सार्वजनिक स्थान पर दो लडके चिलम में गांजा भरकर पी रहे है कि सूचना पर दो अलग-अलग स्थान पर दो लडके को रंगे हाथ चीलम में मादक पदार्थ गांजा भरकर पीते पकड़ा गए। जिनके नाम पंकज गुप्ता पिता स्व ज्ञान चंद्र गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी जूनापारा एवं रोशन चिकनजूरी पिता श्यामलाल उम्र 24 वर्ष सा० सरडी थाना चरचा का रहने वाला बताया जिसे मौके में गवाहो के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक कागज का पुडिया बंधा हुआ 4 पैकेट मादक पदार्थ गांजा तथा 2 नग चिलम चिन्दी का लगा हुआ मिला जिसे जप्त कर कब्जे में लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 208/2021 एवं 209/2021 नारकोटिक्स एक्ट की कायमी किया है एवं आरोपी के विरुद्ध कृत्य धारा 27 एनडीपीएस एक्ट लगाया गया। वहीं दूसरी ओर मुखबिर से सूचना मिली कि पोटेडाण्ड, दोहड़ा का शोभनाथ सिंह पिता स्व माझी राम उम्र 58 वर्ष अपने घर से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु प्राथमिक पाठशाला पोटेडाँड़ की ओर जा रहा है सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी की तलाशी में एक कपड़ा के झोला के अंदर सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में बंधा पैकेट मिला गांजा का तौल करने पर गांजा का शुद्ध वजन 380 ग्राम होना पाया गया गांजा कीमती 4600 रुपए का जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 211/2021 कायमी किया गया है,

















