लूट के आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, थाना बैकुंठपुर की त्वरित कार्यवाही
आप को बता दे कि रविशंकर पासवान निवासी डबरीपारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16/7/2022 के रात करीबन 11 बजे अपने साथी विक्की पनिका के साथ अपने मोटर साईकिल से केनापरा से वापस अपने घर आ रहा था। केनापरा नहर के पास पृथ्वी राज निवासी जुनापारा, गनेशवरदास निवासी जुनापारा और संजय ऊर्फ संदीप सूर्यवंशी निवासी केनापरा प्रार्थी को रोककर लूट करने की नियत से उसे धमकाते हुए बोले तुम्हारे पास जो भी पैसा समान है उसे दे दो, जिस पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट कर नगदी रकम 500 ₹, पहना हुआ घड़ी व मोटर साइकिल लूट जिसकी कुल कीमत 52500 ₹ को लूट कर ले गये। जिसकी रिपार्ट पर थाने में अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा आरोपियों को तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश पर व अतिरिक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करते हुए मोटरसाइकिल को गणेश्वर के घर के पास से व पृथ्वी के घर से घड़ी बरामद करवाये तथा पैसे को खर्च करना बताये उक्त तीनों आरोपियों द्वारा अपराध करना पाए जाने पर तीनों को आज दिनांक 18/07/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक कमलेश्वर पैंकरा, आरक्षक इलियास कुजूर, विमल जायसवाल भानु प्रताप, दिनेश उइके व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

















