नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

31-Jul-2022    5:23:00 pm    88    Sawankumar

बस्तर/छत्तीसगढ़

 

आप को बता कि दिनांक 28. जूलाई  को नाबालिक पीड़िता  को आरोपी द्वारा भजिया खिलाने के नाम पर जंगल में  ले जाकर बलात्कार किया गया था जिस पर पीड़िता के परिजनों के रिपोर्ट पर आरोपी धनसाय @ सुरु कश्यप निवासी पुसपाल के विरुद्ध थाना परपा में आई पी सी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं  रिपोर्ट दर्ज कराया गया था मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलूर  ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था जिस संबंध में सूचना प्राप्त हुआ कि मामले का आरोपी धनसाय उर्फ सुरू कश्यप अपने  गृहग्राम देखा गया है जिस पर थाना प्रभारी परपा के द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए रवाना आरोपी धनसाय को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी धनसाय उर्फ सुरू कश्यप पिता धरम कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुसपाल के विरूद्ध थाना परपा के अपराध क्र. 193/ 2022  धारा 376 भादवि0 04,06 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।