बैठक में लापरवाही पर एक्शन, योजनाओं की प्रगति पर सख्ती!" — सीईओ जिला पंचायत ने की विकास कार्यों की गहन समीक्षा

बैठक में लापरवाही पर एक्शन, योजनाओं की प्रगति पर सख्ती!" — सीईओ जिला पंचायत ने की विकास कार्यों की गहन समीक्षा

20-Aug-2025    3:01:34 pm    26    Anita nishad

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़):

जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक कर ग्रामीण विकास एवं पंचायती योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति और लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता राम प्रसाद जोशी को अवैतनिक करने के निर्देश जारी किए गए, जो कि गैर-जवाबदेही पर प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।

???? बैठक में मुख्य बिंदु रहे:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति

  • मनरेगा के अंतर्गत जल संचयन कार्य

  • एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत आरएफ व सीएफएफ कार्यों की समीक्षा

  • समूह गठन की संतृप्तता तक पहुंचने के निर्देश

  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के तहत एफएसटीपी, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, और ODF स्थायित्व

  • अटल डिजिटल सेवा केंद्र की प्रगति की निगरानी

सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को गति देने और ज़मीनी क्रियान्वयन में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का सही और समयबद्ध क्रियान्वयन ही ग्रामीण जनता के विश्वास को कायम रख सकता है।